फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केरवनिया घाट पर नए टू-लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 07 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

जर्जर पुल से खनुआ नदी पार करते समय छूट जाता है पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। इलाके के केरवनिया घाट पर 17.64 करोड़ की लागत से टूलेन पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बनने के बाद लोगों को जर्जर पुल से जान जोखिम में डाल कर खनुआ नदी पार नहीं करना पड़ेगा। निर्माण कार्य शुरू होने पर यूपी और बिहार प्रान्त के सैकड़ों गांव के लोगों ने खुशी जताई है। यहां पांच वर्षों से लोगों ने जर्जर पुल को बदलने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया था। लोगों की मांग और आये दिन हो रही हादसे को देख शासन ने यहां टूलेन पुल बनाने की मंजूरी दी थी।
भटनी के केरवनिया घाट पर खनुआ नदी के ऊपर 41 वर्ष पूर्व बना पुल जर्जर हो गया है। भटनी-भिंगारी बाजार सड़क मार्ग पर स्थित यह पुल बिहार के गोपालगंज और सिवान को जोड़ता है। कुछ वर्षों से यह पुल जर्जर है। इस पुल से गुजरने के दौरान लोग काफी डरते हैं। पांच साल से रायपुरा के एक युवक के नेतृत्व में युवा गांवों में भ्रमण कर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नए पुल निर्माण की मांग की। इसमें आसपास के गांवों के लोगों ने उनका समर्थन किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। सरकार बनने के बाद जिम्मेदारों के प्रयास के बाद शासन ने केरवनिया घाट पर 17.64 करोड़ की लागत से टूलेन पुल बनाने की हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

अब यहां पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। पुल निर्माण की जानकारी पर घांटी बाजार, जगरनाथ छपरा, रायबारी, अमवा, गोपालपुर, मोतीपुर, खैराट, बनकटा तिवारी, पड़ौली, डेमुसा, मुसहरी, कुकुरघाटी, अहियापुर, भोरे, भिंगारी बाजार, सरयां, बंधीमठ आदि जगहों के लोगों ने खुशी जताई है।


बोले लोगकेवनिया पुल जर्जर हालत में है। पुल के दोनों ओर रेलिंग टूट गई है। इसके चलते कई बार हादसे भी हो चुके हैं। पुल पार करते समय लोगों को भगवान का स्मरण करना पड़ता है। जर्जर पुल के जगह टूलेन नए पुल का निर्माण सुखद है। इससे निश्चित रूप से हजारों लोगों की राह आसान हो जाएगी।
-वीरेंद्र दूबे, घांटी बाजार


केवनिया घाट पर स्थित पुल भटनी और खामपार थाना क्षेत्र को जोड़ता है। इसके अलावा इस पुल से हजारों की संख्या में यूपी और बिहार के लोग आवाजाही करते हैं। जर्जर पुल को बदलने के लिए यहां के लोगों ने काफी संघर्ष किया है। युवकों ने सैकड़ों गांवों में भ्रमण कर लोगों का समर्थन जुटाया बाद में शासन जनप्रतिनिधियों से मजबूती के साथ अपनी बात रखी। पुल बन जाने से लोगों की राह सुलभ हो जाएगी।
-आफताब आलम, भटनी



सिपाही महानंद सिंह यादव की हत्या के बाद सुर्खियों में आया केरवनिया

भटनी। थाने में तैनात कांस्टेबल महानंद सिंह यादव की शराब तस्करों ने 20 सितंबर की भोर में चारपहिया वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। यह हादसा सिपाही के केरवनिया पुलिस चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान हुआ था। उस समय केरवनिया घाट काफी चर्चा में रहा था। इसके अलावा यहां से शराब तस्करी व पशु तस्करी की भी आये दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। एसपी संकल्प शर्मा ने यहां पुलिस की ड्यूटी चौबीस घंटे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोट...
केरवनिया घाट पर टूलेन पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द इस नए पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसकी निगरानी प्रतिदिन अधिकारी कर रहे हैं।
-आरपी गौड़, अधिशासी अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें