फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन

Mon, 20 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। महिला मिशन शक्ति के पांचवें चरण में रविवार को गोला में बेटी-बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में महिला, बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने उन्हें दहेज उत्पीड़न ,घरेलु हिंसा , एनमिक से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताते हुए साइबर अपराध के बारे में सर्तक किया। कहा कि सतर्क महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं।
किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ तत्काल पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। जुर्म सहने से अपराधी हौसले बढ़ते है, जिससे कई महिलाएं उनका शिकार बन जाती है। पुलिस ने चौपाल में जुटी महिलाओं से समस्याओं के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर महिला आरक्षी कविता, चिंता देवी, ज्योति राय, आभा चौहान आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें