फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, भेजा गया जेल

Thu, 11 Dec 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के महुआपाटन बाजार समेत क्षेत्र के आधा दर्जन दुकानों से चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र महुआपाटन बाजार सहित कई चौराहों पर पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। आरोपी अपने मुंह पर नकाब लगाकर थाना क्षेत्र के महुआपाटन बाजार के आधा दर्जन दुकानों से दिन दहाड़े ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
अपनी आदत के अनुसार उसने मंगलवार शाम को पुनः उसी चौराहे पर एक दुकान में चोरी करते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। शातिर चोर को पकड़ने के बाद व्यापारियों ने पुलिस को सौंप दिया। इसकी सूचना मिलते ही बाजार के रहने वाले आधा दर्जन व्यापारी थाने पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें