फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क के किनारे बैठे दंपती को लगी ठोकर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया चौराहे पर रहता है बासफोड़ परिवार
विज्ञापन

रुद्रपुर। जोगिया चौराहे पर सड़क के किनारे बैठकर बातचीत कर रहे पति-पत्नी को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल महिला की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। मृत महिला का परिवार चौराहे पर सड़क के किनारे झोपडी बनाकर रहता है। बांसफोड़ों का यह परिवार बांस की टोकरी, पंखा आदि समान बनाकर बेचते हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली अंतर्गत सुकरौली बाजार निवासी सुनील (34), पत्नी बुच्ची देवी (33) और पांच बच्चों के साथ रुद्रपुर कोतवाली स्थित जोगिया चौराहे पर सड़क के किनारे छप्पर डालकर गुजर बसर करते हैं। यहां बासफोड़ समाज के अन्य लोग भी रहते हैं। बुधवार की शाम सुनील अपनी पत्नी बुच्ची के साथ झोपडी से कुछ दूर आगे बैठकर बात कर रहा था। उसी दौरान पिड़रा की ओर से आई स्कार्पियो गाड़ी ठोकर मारते हुए निकल गई। पति-पत्नी घायल हो गए। बुच्ची के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं सुनील का जबड़ा टूट गया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने बुच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान बुच्ची देवी की मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हरिराम ने कहा कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें