फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, पार्क का भी होगा निर्माण

Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज के वार्डों को सजाए जाने के लिए कवायद शुरू कर दिया गया है। करीब सात करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत कम्युनिटी सेंटर, पॉर्क और अन्य विकास कार्य कराए जाने की योजना है। जिसके लिए पालिका प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका गौरा-बरहज के वार्डों के विकास के लिए पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
जिसकी मंजूरी मिलने और धन स्वीकृत होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि छात्रों के बेहतर अध्ययन की सुविधा के लिए नगर में स्टडी सेंटर, वार्ड संख्या-12 में कम्युनिटी सेंटर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरयू तट के विभिन्न घाटों का संरक्षण, सीढ़ी, बरामदा, वार्ड संख्या एक में पॉर्क निर्माण का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

वार्डों के विकास के लिए तैयार किए गए योजना को लेकर लोगों में हर्ष है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि धन स्वीकृति होते ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें