फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्पदंश से बालक की मौत एक की हालत गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में दरवाजे पर खेल रहे 8 वर्षीय अमित कुमार को सांप ने काट लिया। झाड़फूंक के दौरान हालत गंभीर होने पर परिजन सीचएसी ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि भेड़िहारवा टोला के चार वर्षीय रिशु पाल को भी सांप ने काट लिया। परिजन आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पटखौली निवासी अमित पुत्र टुनटुन बुधवार को दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजन पिंडी स्थित सती स्थान ले गए। जहां घंटों झाड़फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद संतुष्टि के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। उधर नगर के भेड़िहरवा टोला के रिशु पाल पुत्र सूर्यप्रकाश पाल घर के सामने खड़ा था। इसी बीच सांप ने उसे काट लिया। जानकारी पर भीड़ लग गई। ग्रामीण सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इतनी जागरूकता के बाद भी झाड़फूंक के चक्कर मे पड़ कर जान गवां दे रहे हैं। अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने बताया कि बच्चे को मृत लेकर परिजन आए थे। अगर झाड़फूंक की जगह अस्पताल लेकर पहुंचे होते तो जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें