फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा से गिरकर महिला गंभीर

Thu, 16 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार हाटा मार्ग पर रामपुर चौराहे के समीप ई-रिक्शा से गिरकर 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद घायल महिला को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के पांडेय भिसवां निवासी 35 वर्षीय खुशबू पत्नी शनि बुधवार की सुबह चौरी चौरा के तरकुलहा मेले में देवी दर्शन के लिए गई थी। देर शाम ई रिक्शा पर सवार होकर गौरी बाजार होते हुए अपने घर जा रही थी। वह ई रिक्शा में किनारे बैठी थी। रामपुर चौराहे के समीप अचानक उसका मोबाइल सड़क पर गिर पड़ा। मोबाइल उठाने के प्रयास में ई-रिक्शा रोकनेके बजाय वह सडक पर कूद पड़ी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास लोग उसे बेहोशी की हालत में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद गौरी बाजार ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें