फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संत विनोबा पीजी कॉलेज में एक नकलची पकड़ा गया, रस्टीकेट

Fri, 12 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में बृहस्पतिवार को एक नकलची शहर के संत विनोबा पीजी कालेज में नकल करते हुए पकड़ा गया। उसे केंद्राध्यक्ष प्रो. अर्जुन मिश्र ने रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन


संत विनोबा पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में चल रही विधि पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में लॉ ऑफ एविडेंस की परीक्षा थी। इसमें 135 पंजीकृत थे, जिसमें से 131 उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान एक नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग कर उत्तर लिख रहा था। कक्ष निरीक्षक ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने उसे रस्टीकेट कर दिया। वहीं बीएड तृतीय सेमेस्टर में 262 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 253 उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें