देसही देवरिया। मोहनपट्टी गांव में किसी बात पर कुछ लोगों ने लामबंद होकर मनोज पासवान की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने मनोज पासवान की पिटाई कर दी। पीड़ित मनोज पासवान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार को गांव के विश्वजीत यादव, मंजीत यादव, लोरिक यादव, अमरजीत यादव पर एससी एसटी का केस दर्ज कर लिया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज का मामले की जांच की जा रही है। संवाद