फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईश निंदा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Thu, 09 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के धर्म पर टिप्पणी के मामले में बुधवार को दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने एसपी से शिकायत कर दूसरे पक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम के पूर्वांचल महासचिव अतिउल्लाह वारसी ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र एसपी को सौंपते हुए आरोप लगाया कि एक युवक आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर रहा है। वहीं, रामलखन कुशवाहा के नेतृत्व में भी लोगोंं नेथाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि कुछ युवक देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से ईश-निंदा संबंधी शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें