फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चाचा-भतीजे पर छेड़खानी का केस दर्ज

Wed, 15 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। डीआईजी के निर्देश पर घटना के चार दिन बाद मंगलवार को यौन शोषण के आरोपी गांव के ही चाचा-भतीजे पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। एक दिन पहले पीड़िता ने कोतवाली में आए डीआईजी से मुलाकात कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर राजेश यादव व उनके भतीजे पर शिव यादव पर छेड़खानी का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की सुबह शौच के लिए भाभी के साथ घर से निकली थी। आरोप है कि पहले से घात लगाकर गांव के दो लोग बैठे थे। जब ननद और भाभी निकलीं तो दोनों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर यौन शौषण करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें