चनुकी। लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस मंगलवार का गांव के एक युवक पर मारने-पीटने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। एक दिन पहले धमकी देने व मारने-पीटने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
खेमादेई गांव निवासी मंजू देवी पत्नी रामायण यादव ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके अनूप यादव को गांव के ही विपिन सिंह ने दो दिन पहले फोन पर धमकी दी थी। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद