फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व सांसद समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस

Thu, 16 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के कसया रोड पर संचालित श्री राधा कृष्ण संस्कृत महाविद्यालय लक्ष्मी निवास बाग के प्रबंधक पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि और विपिन मणि त्रिपाठी पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला विद्यालय में नियुक्ति और एसडीएम कोर्ट से आदेश में फर्जीवाड़ा करने से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, श्री राधा कृष्ण संस्कृत महाविद्यालय संस्कृत महाविद्यालय में प्रबंधकीय विवाद चल रहा था। वाराणसी के महमूरगंज रघुनाथपुर काॅलोनी निवासी विनय कुमार मिश्रा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 देवरिया में एसडीएम कोर्ट की ओर से श्रीनिवास मिश्र व अन्य बनाम श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी व अन्य के मामले में तीन अगस्त 2013 में आदेश करते हुए श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की सदस्यता को अवैध घोषित करते हुए उनके द्वारा किए गए सभी कार्रवाई को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, सहायक रजिस्टार गोरखपुर को चुनाव कराने का आदेश दिया। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में एसडीएम कोर्ट के खिलाफ रिट दाखिल की थी। इसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। एसडीएम की ओर से सहायक रजिस्टार के आदेश पर विधि पूर्वक चुनाव कराया गया। इसमें श्रीनिवास मिश्र एडवोकेट प्रबंधक चुने गए। ें विनय कुमार मिश्र ने पुलिस को शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी पर केस दर्ज किया है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें