फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी के दो आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट से बाजार कर घर लौट रही एक किशोरी को रास्ते में रोककर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर छेड़खानी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि वह नौ अगस्त को अपने दोस्त के साथ बघौचघाट बाजार करने गई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही दो युवक उसका पीछा करने लगे। वह बार-बार अपनी बाइक उसकी स्कूटी के नजदीक ला रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे।
शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें