पांच दिन पहले दरवाजे पर खड़े युवक को नकाबपोशों ने मारी थी गोली
पुलिस और एसओजी की जांच में प्रेम प्रसंग में गोली चलने का सामने आया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पांच दिन पहले दरवाजे पर खड़े अनमोल मिश्रा (24) पर गोली चलाने के तीन आरोपियों पर पुलिस ने सोमवार को हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दश्है। यह कार्रवाई पुलिस अनमोल की मां संजू देवी की तहरीर पर की है। उधर, घायल की हालत में अब भी सुधार नहीं हुआ है। उसकी तबीयत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है।
पुलिस ने राजकुमार, विकास और अविनाश मिश्रा पर हत्या की कोशिश के आरोप केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए गठित टीमें शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव में लोकेशन के आधार पर दबिश दी। इसकी भनक लगते ही आरोपी भाग गए। दबिश के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर में अनमोल की मां संजू देवी लखनऊ से सीधे मईल थाने पर पहुंचीं और तहरीर देकर बताया कि पांच दिन पहले बाइक सवार दो नकाबपोश उनके दरवाजे पर आए और बेटे को बुलाया तो वह उनके पास चला गया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से बेटा मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बेटे को आननफानन लोग भागलपुर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया। उसी रात से लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण देवकली गांव निवासी राजकुमार पाठक, विकास पाठक व जिरासो गांव निवासी अविनाश मिश्रा ने बेटे पर जानलेवा हमला करवाया था।
........................
पुलिस दिखाई होती सक्रियता तो पकड़ लिए गए होते आरोपी
मेडिकल काॅलेज देवरिया में पुलिस को अनमोल ने आरोपियों के नाम बताए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर अपने स्तर से जांच करती रही। पीड़ित की मां का आरोप है कि समय रहते पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो तीनों आरोपी दबोच लिए गए होते।
.............
कोट......
तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार चतुर्वेदी, सीओ बरहज