रामपुर कारखाना। ट्रक चालक को पीटकर रुपये छीनने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रापुलिस ने पांच लोगों पर हत्या की कोशिश और लूट का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, बलियवां गांव निवासी विकास यादव ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनका भाई आकाश यादव ट्रक चालक है। 26 सितंबर को आकाश तेन्दुबारी में ट्रक से बालू गिराकर घर आ रहा था। पांडेय चक चौराहा पर बाइक सवार कुल चार लोग ट्रक का पीछा करते हुए आए तथा गाड़ी रोक कर ट्रक में दो लोग घुस गए। आरोप है कि आकाश यादव से बालू बिक्री का 48 हजार रुपये छीन लिए।
बाइक पर सवार दो लोगोंं को चौराहे के लोगों ने पकड़ लिया। उनकी पहचान विनय निवासी अमतहीं गिद्धवां टोला व विशाल यादव के रूप में हुई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के अलावा अमित यादव, सिंटू यादव व विकास दुबे पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय नहीं बताया कि पीड़ित की भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद