फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर पुल पर लावारिस खड़ी मिली कार

Fri, 16 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। राहगीरों ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि लावारिस हालत में पुल पर बलिया की तरफ एक कार खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलिया-देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर पुल पर बलिया जिले की तरफ राहगीरों ने लावारिस हालत में कार खड़ी देखी।
उसका शीशा टूटा हुआ था और कार में कोई नहीं था। राहगीरों ने इसकी सूचना बलिया जिले के उभांव थाना के पुलिस को दी।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार के नंबर से ट्रेस किया तो कार देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव कैथौली सबवात,मनीष पुत्र रामानंद कुशवाहा के नाम से पंजीकृत मिला।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर लगाया गया तो स्वीच ऑफ था। उभांव थाना के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पुल पर लावारिस हालत में मिली कार को थाने लाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें