सलेमपुर। पशु तस्करों की वाहन की चपेट में आने से हुए दो युवकों के मौत के बाद रविवार को क्षेत्र के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मझौली राज निवासी सौरभ चतुर्वेदी और आशुतोष पांडेय की पशु तस्करों की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
रविवार की शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने दोनों युवकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
इसके बाद श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोतवाली तक पहुंचा।
मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय, मझौली भाजपा मंडल महामंत्री हिमांशु मिश्रा, नवीन तिवारी, उमाशंकर बाबा, धनंजय चतुर्वेदी, वाचस्पति, शिवम, सिद्धार्थ मिश्रा, विनय पांडेय, मनीष मिश्रा, मयंक बाबा, अशोक चतुर्वेदी, कृष्णकांत दुबे, हैप्पी मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, किशन सिंह, अनिल मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, अभय तिवारी, वेद बाबा, राजन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।