खुखुंदू। परसिया भगवती गांव में पड़ोसी ने धान की फसल में तीन भैंसों को हांक दी। किसान ने विरोध किया तो उसने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। बीच-हमलावरों ने उसके बेटे की भी पिटाई कर दी। पीड़ित ने सोमवार के पुलिस से शिकायत की है। परसिया भगवती गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद का कहना है कि धान की फसल में शनिवार को पंपिंग सेट से पानी भरा था। सोमवार की सुबह पड़ोसी तीन भैंसों को ले जाकर खेत में हांक दिया। खेत में भैंसों को देखकर ग्रामीण उसे बताया।
जब वह खेत के पास गया तो देखा भैंस फसल भैंसे चर रही थीं। भैंसों को निकालने के लिए कहा तो पशुपालक को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने परिजनों को मौके पर बुलाकर उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने बेटा पहुंचा तो उसे भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने पर बुलाया गया है। संवादी