फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को आयोजित मासिक बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पांच करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। अंबेडकर पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष किरण राजभर ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े विकास प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा और परीक्षण के बाद बजट को मंजूरी प्रदान की गई। पारित बजट के अंतर्गत नगर क्षेत्र में विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या 12 में डॉ. अब्दुल कलाम पार्क का विकास किया जाएगा और पार्क के बाहर सड़क किनारे 18 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त विभिन्न वार्डों में पीच सड़क और नाली निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करना, लम्हुआ, दलपीठनी और भड़सरा के पोखरों का सौंदर्यीकरण, अंबेडकर पार्क का विकास, नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण, वागेश्वरी माता मंदिर एवं भड़सरा मार्ग की ओर स्वागत द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा।
साथ ही अंबेडकर पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। सदस्यों ने पारित प्रस्तावों का स्वागत करते हुए विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें