फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12वीं की छात्रा एक दिन की प्रधानाचार्य

Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12वीं की छात्रा कली पांडेय को एक दिन का कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया।
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में कली पांडेय ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। शिक्षण व्यवस्था देखी और छात्राओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। उन्होंने शिक्षकों से संवाद स्थापित कर विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझा किया। अन्य छात्राओं ने भी शिक्षिका की भूमिका निभाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों से छात्राओं में आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें