फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम हड़पने वाले ठग को हिरासत में लिया

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। टॉवर लगवाने और और नौकरी देने के नाम पर 10 से अधिक लोगों की रकम हड़पने वाले ठग को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। इसको लेकर कोतवाली में एक घंटे तक पंचायत चली। पूर्व सांसद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने ठग को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र का एक युवक बरहज में निजी क्लीनिक चलाता है। पुलिस के अनुसार युवक 10 से अधिक लोगों के 35 लाख रुपये मोबाइल टॉवर लगवाने, नौकरी दिलाने और अस्पताल में उपकरण उपलब्ध कराने के नाम पर लिया है। काफी समय बीतने के बाद भी न तो आज तक उसने रकम लौटाई और न ही संबंधित लोगों का कार्य किया। रकम के लिए लोगों ने दबाव बनाया तो कुछ दिन पूर्व युवक फरार हो गया। लोगों की शिकायत पर नवलपुर चौकी इंचार्ज एसडी भारती ठग को हिरासत में ले लिया। युवक के हिरासत में लेने के कुछ देर बाद कोतवाली में लोगों का जमघट लग गया। ठगी के शिकार हुए लोगों और युवक पक्ष के लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक कोतवाली में पंचायत हुई। एक पक्ष की ओर से पहुंचे एक पूर्व सांसद के हस्तक्षेप के बाद हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। इस बाबत चौकी इंचार्ज एसडी भारती ने बताया कि लेन-देन का मामला था। युवक को लाया गया था। पंचायत में कुछ दिन का समय लेकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें