फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 से पहले बन जाएगा राम मंदिर : रामभद्राचार्य

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। श्री चित्रकूट तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि छह दिसंबर 2016 से पहले अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा। मंदिर कैसे बनेगा, इसका खुलासा अभी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महराज बिहार, दरभंगा के लहरिया सराय से लौटते समय गरुणपार मोहल्ले में रेलवे कर्मचारी पवन कुमार मिश्र के आवास पर रुके थे। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में तनिक गुरेज नहीं है कि भारत में हिंदुओं के अच्छे दिन आ गए हैं। इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस जल्द ही राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित हो जाएगा। गाय, गंगा और हिंदी भाषा के लिए चल रही मेरी मुहिम भी अतिशीघ्र पूरी हो जाएगी। उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है, इसको अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी मुझे मिली है। कथाओं के माध्यम से मैं जन जागरण अभियान चला रहा हूं। 16 नवंबर से इसकी शुरुआत कर दी गई है। 20 नवंबर को चित्रकूट में वह झाड़ू लगाएंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने का कार्य करने वाले विंधेश्वरी पाठक से बात की है, उन्होंने कहा है कि शौचालय बनवा पाने में असमर्थ लोगों का वह शौचालय बनवाएंगे। 75 प्रतिशत गंदगी घरों के बाहर शौच करने से होती है। 25 प्रतिशत गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ कर दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साईं को किसी हिंदू मंदिर में नहीं स्थापित करना चाहिए। पैकौली कुटी की चोरी की घटना पर उन्होंने दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें