फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से बाइक सवार दंपति कुचले

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार(देवरिया)। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति टैंकर से कुचल गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पत्नी को हल्की चोट आई। हादसा के बाद लंगड़ी चौराहे पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर, पिपराइच के नईम अहमद (45) कस्बे में दुकान चलाते थे। ससुराल में किसी की तबीयत खराब होने के कारण वह शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में आए थे। साथ में उनकी पत्नी मैरुननिशा भी थीं। मंगलवार की सुबह दोनों बाइक से पिपराइच जा रहे थे। गौरीबाजार के लंगड़ी चौराहे के पास सुबह 11 बजे सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक और सवार दोनों को कुचल दिया। इसमें नईम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मैरुननिशा को हल्की चोट आई। घटनास्थल में मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान नईम अहमद की मौत हो गई। जानकारी होते ही ससुराल के कई लोग मौके पर पहुंच गए। गौरीबाजार पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं बैतालपुर के पास हुए सड़क हादसे में कुशीनगर तरयासुजान क्षेत्र निवासी द्वारिका गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिवार वालों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें