फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायफल तानी

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। कोठीभार पुलिस ने मंगलवार को श्यामदेउरवां में छापा मारकर चोरी की दो बाइक बरामद कर पांच युवकों को हिरासत में लिया। जिसमें एक ग्राम प्रधान का पुत्र बताया जा रहा है। चोरों को पकड़ने में पुलिस को दबाव बनाने के लिए रायफल भी ताननी पड़ी।
विज्ञापन

कोठीभार एसओ नीतिश श्रीवास्तव को मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि श्यामदेउरवां क्षेत्र में मोहम्मदा निवासी एक युवक के पास चोरी की बाइक है। इस सूचना पर उन्होंने छापा मारा और मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद श्यामदेउरवां में छापा मारकर एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर श्यामदेउरवा में ही एक दूसरे व्यक्ति के घर छापा मारा। जहां एक युवक पकड़ में आ गया लेकिन दो भागने लगे। जिस पर एसओ के हमराहियों को रायफल ताननी पड़ी। तब दोनाें पकड़ में आए। उनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद किया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया एक युवक ग्राम प्रधान का पुत्र है। पूछताछ के बाद पुलिस को एक बड़े रैकेट के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस ने अभी पकड़े गए युवकों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें