फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का अपहरण

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कॉलेज से पढ़कर घर जा रही 11 वीं की छात्रा 10 दिन पूर्व लापता हो गई। इससे कॉलेज की अन्य छात्राएं सहम गई हैं। पुलिस इस मामले में सोमवार को अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। छात्रा के लापता होने के बाद घर वालों को अनहोनी का भय सता रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पदमापर गांव निवासी अभिलाष लाल श्रीवास्तव की 16 वर्षीय बेटी प्रिया श्रीवास्तव नगर के सरवार संस्कृति महाविद्यालय में संचालित हो रहे बालिका इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। रोज की तरह वह 18 अक्तूबर को कॉलेज पढ़ने आई थी। कॉलेज से घर जाते समय रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और छात्रा की तलाश करने की बात कहते हुए थाने से लौटा दिया। 10 दिन बाद छात्रा का पता नहीं चला तो पुन: घर वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लापता छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि अपहृत छात्रा की बरामदगी के प्रयास में पुलिस जुटी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें