फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार में करंट से युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट लगने से शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नैनीडैनी गांव के डैनी टाला निवासी प्रदीप राजभर (30) दिवाली की सुबह अपने घर पर कपड़ा प्रेस कर रहा था। कपड़ा प्रेस करने के दौरान प्रेस में अचानक करंट उतर गया। इससे वह बेहोश होकर घर में गिर पड़ा। आनन-फानन घरवाले उसे सीएचसी पर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों के अनुसार मृतक की घर की माली हालत ठीक नहीं है। वह विदेश जाने की तैयारी में था। उसकी इसी हप्ते में फ्लाइट थी। इसी की तैयारी के लिए वह अपना कपड़ा प्रेस कर रहा था। वह अपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य है। उसके दो बच्चे मनीष (8) और मोहनी (12)है। इसके अलावा परिवार में छोटा भाई संदीप और मां द्रोपदी देवी है। युवक की मौत के बाद पत्नी प्रमिला और उसकी मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। इस बाबत इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें