फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में आग से हजारों का नुकसान

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली इलाके में पटाखे की चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी जद में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग पर काबू पाता दुकान में रखे सारे सामान जल गए। इसके अलावा फोटो फ्रेमिंग और नंबर प्लेट लिखने वाली दुकान में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें हजारों रुपये के सामान जल गए।
विज्ञापन

संत विनोबा मार्ग न्यू कालोनी के विपुल कुमार बर्नवाल की घर के पास ही रस्सी, नेवार और टाट आदि की दुकान है। शुक्रवार की रात 11 बजे पटाखे की चिंगारी दुकान में रखे सामान तक पहुंच गई। इससे अचानक आग लग गई। धुआं उठते देखकर शोर मचाने पर जुटे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाती अंदर रखा सारे सामान जल गए थे। दुकानदार ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अंदाजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, राउतपार के कन्हैया लाल प्रजापति की बैकुंठपुर चौराहे पर फोटो फ्रेमिंग और नंबर प्लेट की दुकान है। दीपावली की रात दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता अंदर रखे हजारों रुपये के सामान जल गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें