फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर कारखाना। जिले भर में अलग-अलग जगहों पर हुए छह सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। रामपुर में हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बभनौली गांव का भागीरथी मद्धेशिया (45) मजदूरी करता था। शुक्रवार को दीपावली के दिन वह अपनी रिश्तेदारी में गौरीबाजार के विनायक गांव गया था। दोपहर को वह बाइक से घर लौट रहा था। पांडेयचक चौराहा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी होती उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दीपावली के दिन भागीरथी की मौत की खबर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। मां फूला देवी, पत्नी यशोदा रोते रोते बेसुध हो गईं थी। पुलिस ने आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ने का दावा किया है।
उधर, खुखुंदू के जीतेंद्र पटेल (48) और रामबचन (40) शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से सलेमपुर से घर लौट रहे थे। बहादुरपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की चपेट में आने से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर गांव के शिवानंद (18) और अशोक (17) बाइक से बाजार गए थे। लौटते से बाइक अनियंत्रित होने के चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली, पिड़रा गांव के रामपूरन (60) और चुन्नू (20) शनिवार की सुबह बाइक से रामपुर कारखाना गए थे। रास्ते में रघवापुर गांव के साइकिल सवार को बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली इलाके के ही रामगुलाम टोला के संतोष की बेटी रोशनी (6) शनिवार की सुबह ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से रोशनी घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर, देसहीं के छोटे लाला का बेटा अंकित (10) शनिवार की सुबह गांव के चौराहे पर गया था। यहां सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें