फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के भाई ने दी हत्या की तहरीर

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. हरिशंकर यादव की मौत का राज और गहरा हो गया। हादसे की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ चुकी कोतवाली पुलिस को अब नए सिरे से पूरे मामले की जांच करनी होगी। मृतक डॉक्टर हरिशंकर यादव के भाई जयप्रकाश यादव ने कोतवाली में अज्ञात के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरहेचौरा (भटनी) में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. हरिशंकर यादव की लाश 14 अक्टूबर की सुबह रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के चकियवां ढाला मालगोदाम के पास मिली थी। शव रेल की पटरी पर पड़ा था। दोनों पैर कट चुके थे। पुलिस हादसा मानकर मामले को क्लोज कर चुकी थी। लेकिन साक्ष्य और परिस्थितियां कुछ और ही कर रही थीं। घटना के दिन डॉक्टर के साथ हादसे से मौत किसी के गले नहीं उतर रही थी। डॉक्टर के भाई इंजीनियर जयप्रकाश ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इसके पूर्व डॉक्टर के परिवार के लोगों ने सीएमओ डॉ. एएन तिवारी से मुलाकात की। शहर कोतवाल श्रीधराचार्य ने बताया कि डॉक्टर के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें