फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज केब्रशों की दूर तक है मांग

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। दीप पर्व आते ही घरों की सफाई शुरू हो जाती है। घरों की दीवारों के रंग-रोगन में लोग जुट जाते हैं। रंगों के साथ ब्रशों का भी सलेक्शन होता है। ब्रशों के बगैर रंगों क ो दीवारों पर चढ़ाना मुमकिन नहीं है। बरहज में बने ब्रशों की बड़ी मांग है। पूर्वांचल के छोटे से लेकर बड़े शहरों में इसकी मांग है। यहां के बने ब्रशों से ही घरों की दीवारें मन को मोह लेती हैं। 20 से अधिक कारोबारी हैं तो सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला है। दिवाली आते ही इसकी मांग बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

बरहज के बने ब्रशों से ही घरों की दीवारें रंगों से चमकती हैं। यहां के बने ब्रशों की पूर्वांचल में जबर्दस्त मांग है। नगर के तिवारीपुर, आजाद नगर, जयनगर में ब्रश बनाने का कार्य होता है। सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला है। ब्रश के कारोबारी विरेंद्र सोनकर बताते हैं कि ब्रश दो प्रकार के बालों से बनता है। एक देशी और दूसरा प्लास्टिक के बाल से। चाइना का बाल यहां ज्यादा प्रयोग होता है। देशी बाल के बने ब्रश महंगे होते हैं। यह कानपुर, दिल्ली और शेरकोट से लाया जाता है। प्लास्टिक के बालों की 10 क्वालिटी है। चाइना, इंगलैंड, जापान से भी आता है। बिजनौर का बना बाल भी आता है। प्लास्टिक के बाल 300 से 500 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। यहां बने ब्रश कानपुर, गोरखुपर, दिल्ली, मुंबई तक जाता हैं। ब्रशों की क्वालिटी के चलते लोग पसंद करते हैं।
जैसा ब्रश वैसा दाम
बरहज। कई आकार के ब्रश तैयार होते हैं। साइज के अनुसार इनकी कीमत भी है। बाल के दामों में वृद्धि के चलते ब्रशों के दामों में भी वृद्धि हुई है। रामदास सोनकर बताते हैं कि प्लास्टिक के दामों में गत साल की अपेक्षा इस साल 65 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। जिससे ब्रशों के दामों में भी वृद्धि हुई है। चार इंच के ब्रश सत्तर से नब्बे, चार बाई चार के एक सौ और पांच इंच के एक सौ साठ रुपये में बिक रहे हैं। एक इंच से डेढ़ इंच के ब्रश दस से लेकर 20 रुपये तक के हैं। सुरेश सोनकर बताते हैं कि ब्रशों की कीमत आकार के अनुसार तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें