फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में रविवार को लाठी से पीटकर एक शख्स की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रमेश के बेटे की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के सकरापार गांव के मिश्रौली कोइलार टोला निवासी नंदकिशोर पांडेय और रामेश्वर कुशवाहा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चलता है। सुबह करीब आठ बजे रामेश्वर कुशवाहा केपरिवार के लोग विवादित खेत का मेड़ काट रहे थे। इसे रोकने के लिए खेत में पहुंचे नंदकिशोर पांडेय के 45 वर्षीय बेटे रमेश पांडेय पर रामेश्वर कुशवाहा के परिवार के लोग लाठी से हमला कर दिए। नाजुक अंगों पर चोट लगने के कारण रमेश बेहोश हो गया। घर वाले उसे भटनी पीएचसी पर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर बताते हुए फार्मासिस्ट ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार घंटे बाद पहुंची भटनी पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई और हमलावर पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भटनी इंस्पेक्टर रामश्रय भारती ने बताया कि मेड़ काटने को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें