फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों ठगने वाले चार आरोपी पकड़े

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मोटर मैकेनिक को लाटरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने कानपुर से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे खामपार थाने में पूछताछ की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

खामपार के राघव कुशवाहा मोटर मैकेनिक है। मार्च 2014 में उसके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया जिसने खुद को मोबाइल कंपनी का मैनेजर बताया। उसने राघव को बताया कि उसकी एक करोड़ 12 लाख रुपये की लाटरी निकली है। आयात शुल्क के रूप में उसे एक लाख रुपये जमा करना होगा। जालसाज के झांसे में राघव आकर उसने एक लाख रुपये उसके खाते में डाल दिया। इसके बावजूद इसके लाटरी की रकम नहीं मिली। जालसाज के कहने पर राघव ने अपना एटीएम कार्ड भी बताए गए पते पर लखनऊ भेज दिया। दो एकड़ खेत बेचने के बाद राघव ने कई बार में जालसाज के खाते में लाखों रुपये डाल दिए। लेकिन लाटरी की रकम उसे नहीं मिली। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ.एस. चन्नप्पा को दी। एसपी ने निर्देश पर क्राइम ब्रांच मामले की जांच में लगी। टीम को आरोपियों का लोकेशन कानपुर जिले में मिली।
सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम कानपुर पहुंची और चार आरोपियों को हिरासत में लिया। मामला खामपार थाने से जुड़ा था। लिहाजा क्राइम ब्रांच की टीम सभी आरोपियों को थाने में सौंप दिया। जहां सभी से पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष खामपार राणा देवेन्द्र ने बताया कि पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक जालसाजों का नेटवर्क पूरे प्रदेश में फैला हुआ है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया ः भिंगारी बाजार। खामपार पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे ततायर बुजुर्ग गांव निवासी हिस्ट्रीशटर मैनुद्दीन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर के पास एक तमंचा व एक जिंदा कारतूत मिला। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें