फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के लिए चार ब्लॉकों का चयन: प्रभारी डीएम

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में सोमवार को राजीव गांधी खेल अभियान के क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। जिसमें स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के चार ब्लॉकों रुद्रपुर, गौरीबाजार, बैतालपुर और बरहज को चयनित किया गया है। बैतालपुर में अशोक इंटर कॉलेज बरपार की जमीन उपलब्ध कराए जाने पर इस योजना से स्पोर्ट्स काम्पलेक्स बनाए जाने के लिए चयनित किया गया है। बाकी ब्लॉकों में जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। पंचायत और ब्लॉक स्तर पर खेल अवस्थापना की सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके तहत पांच वर्षों में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अधीन प्रत्येक राजस्व ग्रामों में एक खेल मैदान का विकास किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम एक से दो एकड़ भूमि की जरूरत होगी। इस मैदान का विकास मनरेगा से और रखरखाव का उत्तरदायित्व संबंधित ग्राम पंचायत का होगा। ब्लॉक स्तर पर इसी तरह के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स को विकसित किए जाने की योजना है। इसके लिए छह से सात एकड़ भूमि की उपलब्धता होना आवश्यक है। इस की स्थापना के लिए मनरेगा से 80 लाख, आउट डोर खेल के लिए और इनडोर स्पोर्ट्स हाल के लिए 80 लाख राजीव गांधी योजना से व्यय किए जाएंगे। ग्राम सभा की जमीन अनुपलब्धता में विद्यालय की भूमि का चयन किया जाएगा। बैठक को युवा कल्याण अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र, पीडी अभय कुमार श्रीवास्तव, बीएसए मनोज मिश्र आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में ग्राम प्रधान और प्रधानाचार्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें