फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास निर्माण को लेकर तनाव

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। धार्मिक स्थान के समीप मकान का छज्जा निकालने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ते देखकर पहुंची पुलिस ने मकान का निर्माण कार्य बंद करा दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए धार्मिक स्थल पर सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के परशुराम धाम वार्ड में एक पुराना धार्मिक स्थल है। मंदिर के समीप एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करा रहा है। सुबह मकान मालिक मंदिर के पास खाली पड़ी पीडब्लूडी के जमीन में जबरन छज्जा निकलवाने लगा। इसको लेकर धार्मिक स्थल समिति और मकान मालिक के बीच हाथापाई होने लगी और मारपीट तक मामला पहुंच गया। इसकी खबर मिलते धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मकान का निर्माण बंद करा दिया और धार्मिक स्थल के अध्यक्ष समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मंदिर समिति के अनुसार पीडब्लूडी विभाग की ओर से चिह्नित किए स्थान में मकान मालिक ने पुलिस की मिलीभगत से निर्माण भी करा लिया और पांच फीट जबरन छज्जा निकाल रहा था। इसकी जानकारी होने पर धार्मिक स्थल के अध्यक्ष मन्नू पांडेय पुलिस को सूचना दी। लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो खुद रोकने की कोशिश की। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ। इसके पूर्व भी पुलिस की ढिलाई से कई बार मारपीट और तनाव जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि एक पक्ष के मन्नू पांडेय और दूसरे पक्ष के मोहम्मद तारिक और मोहम्मद रिजवान शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। माहौल गर्म होने के कारण मकान का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें