फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से दबकर मजदूर की मौत

Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के ग्राम पैना में पत्नी के मामा के घर रहकर मजदूरी कर रहे मजदूर की कार्य करते समय अचानक छत गिरने से दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देवरिया क्षेत्र के ग्राम पैकोली टोला नगउर निवासी रामचंद्र राजभर पैना में पत्नी के मामा के घर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को वह पैना निवासी एक व्यक्ति के यहां उनके पुराने मकान को तोड़ने के लिए गया था। कार्य के दौरान ही वह बैठकर सुर्ती बना रहा था कि अचानक छत टूटकर गिर पड़ी। मजदूर मलवे के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके मामा के परिवार के लोगों ने इसकी सूचना रामचंद्र के परिवारवालों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बरहज। पैकोली के नगउर टोला निवासी रामचंद्र राजभर बेहद गरीब था। वह पैना 20 दिन पूर्व आया था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पांच दिनों से वह मकान तोड़ने की मजदूरी कर रहा था। अचानक छत गिरने से उसकी मौत हो गई। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बच्चे मासूम हैं। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी संध्या और बच्चे भी पैना पहुंच गए। उनका बिलखना देखकर लोग भी द्रवित हो गए। पांच बच्चों का पालन कैसे होगा। इसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें