फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे किसानों के कब्जे में रहा रेल ट्रैक

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्या, सड़कों की दुर्दशा और ट्रेन हादसे का शिकार हुईं चचेरी बहनों के परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए गुरुवार को पड़री मल्ल गांव के पास रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग ट्रैक पर जमे रहे। इस दौरान दोनों ट्रैकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रोकना पड़ा। अधिकारियों के मनाने के बाद चार बजे लोग भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक से हटे और रेल यातयात शुरू हो सका।
विज्ञापन

दिन के ढाई बजे भाकियू के प्रदेश सचिव अनूप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त, जिला संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, राघवेंद्र प्रताप शाही, राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग रेल ट्रैक पर बैठ गए। लोग ट्रैक पर लाल रंग का झंडा लगा दिए थे। इसे देखकर डाउन बाघ एक्सप्रेस के चालक ने पहले ही ट्रेन रोक ली। अप बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सोनूघाट से महुआनी चौराहे तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कराई जाए। प्रतापपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया का ब्याज सहित भुगतान दिलाया जाए। 12 अगस्त को पड़री मल्ल गांव निवासी चचेरी बहनों की ट्रेन के चपेट में आने से हुई मौत पर मुआवजा देने की मांग की गई। मौके पर एसडीएम सदर गिरजेश चौधरी, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, शहर कोतवाल, एसओ बघौचघाट, रामपुर कारखाना, दो प्लाटून पीएससी, आरपीएफ देवरिया और भटनी के इंसपेक्टर, जीआरपी देवरिया आदि पहुंचे। इन लोगों के काफी समझाने के बाद भाकियू सदस्य माने। इसके बाद शाम चार बजे से इस रेल ट्रैक पर यातायात सामान्य हुआ। अधिकारियों ने 27 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें