फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने नागा बाबा को श्रद्धांजलि दी

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के पटनवा पुलिस स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को सतनाम दास उर्फ नागा बाबा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। बाबा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। क्षेत्रीय विधायक ने मंदिर परिसर में रैन बसेरा बनवाने की घोषणा की। शाम के समय हवन-पूजन, कीर्तन और रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन

दो जनवरी 2011 की शाम पटनवा पुल दुर्गा मंदिर के पुजारी सतनाम दास उर्फ नागा बाबा की मंदिर परिसर में संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्रीय लोग हर वर्ष की तरह बाबा को श्रद्धांजलि देते हैं। इस बार मंदिर परिसर में बाबा की प्रतिमा स्थापित कराई गई।
25 दिसंबर से कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ था। गुरुवार को इसका समापन हुआ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र विधायक गजाला लारी को दिया। इस दौरान पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह, हरिहर त्रिपाठी, कमला यादव और मुन्ना यादव आदि ने श्रद्धांजलि सभा में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें