फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर होंठ से निकला हैप्पी न्यू ईयर

Fri, 03 Jan 2014 05:44 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में हर्षोल्लास के साथ नववर्ष मनाया गया। युवाओं की टीम बाइक में गुब्बारे बांधे सड़काें पर भर्राटा भर रही थी। पार्कों में नववर्ष मनाने वालों की भीड़ रहती है। तमाम लोग नववर्ष का जश्न मनाने कुशीनगर, गोरखनाथ, तरकुलही देवी मंदिर के अलावा कई अन्य जगहों पर गए। लोगों ने अपना पसंदीदा पकवान बनवाए और दोस्तों संग स्वाद लिया।
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने अपने हिसाब से जश्न मनाने की तैयारियां की थी। बुधवार को मौसम ने भी जश्न मनाने वालों का साथ दिया। सुबह से ही अच्छी धूप खिली। लोग सुबह से ही नववर्ष का जश्न मनाने में लग गए। युवाओं की टोली बाइक पर फर्राटे भर रही थी। बाइक को गुब्बारों से सजाया गया था। लोग पार्कों और होटलों में मिले। तमाम लोगों ने पहले से ही पिकनिक मनाने का मन बनाया था। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पिकनिक मनाने निकल गए। जिले के युवा कुशीनगर, गोरखनाथ और तरकुलहा मंदिर के अलावा कई अन्य जगहों पर जाते हुए देखे गए। शुभेच्छुओं को मोबाइल और मैसेज के जरिए नववर्ष की बधाई दी गई। हालांकि, नेटवर्क की समस्या से उन्हें जूझना पड़ा। वहीं बाहर रहने वालों ने अपने रिश्तेदारों और परिवारवालों को मोबाइल से नववर्ष की बधाई दी।
जिला अस्पताल में दिखा छुट्टी जैसा माहौल
नए वर्ष के पहले दिन जिला अस्पताल में छुट्टी जैसा माहौल रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा यहां मरीजों की संख्या काफी कम रही। 300 लोगों ने डॉक्टरों से दिखाने के लिए पर्ची बनवाई थी।
विज्ञापन

डांस का रंग मॉडलिंग के संग
एक संस्था ने कार्यक्रम कर मनाया नववर्ष
देवरिया। राघवनगर स्थित एक संस्था की ओर से नववर्ष कार्यक्रम मनाया गया। डांस के रंग मॉडलिंग के संग नववर्ष का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम मौजूद रहे।
इस मौके पर डीएम मणि प्रसाद मिश्र ने कहा कि नया वर्ष लोगों के अंदर उत्साह लेकर आता है। सभी को चाहिए कि वह अच्छा कार्य कर जीवन में ऊंचाइयों को छूएं। संस्था में पढ़ने वाले बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर संस्था का नाम रोशन करना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थान की अध्यक्ष शांति द्विवेदी ने कहा कि यह संस्था बच्चों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। इसके बाद संस्था के बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके बाद डांस और रैंप पर मॉडलिंग का रंग देखने को मिला। सभी ने नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर अलका सिंह, मनोज सिंह, अमित, नागेंद्र, सौरभ, सुस्मिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें