फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में फायरिंग के मामले में थानेदार निलंबित

Sat, 14 Dec 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बारात में फायरिंग में सचिवालय में तैनात कर्मचारी की मौत के बाद एसपी ने खामपार के थानेदार मथुरा राय को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि समय रहते सूचना नहीं देने पर उन पर कार्रवाई की गई। जबकि क्षेत्राधिकारी की सूचना पर थानेदार मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात खामपार थानाक्षेत्र के पिपरा बघेल उत्तरपट्टी गांव में बारात आई थी। रात 12 बजे के करीब बारात जब लड़की के दरवाजे पर जा रही थी तो कुछ लोग फायरिंग करने लगे। गोली चलने से सचिवालय में तैनात कर्मचारी लखनऊ निवासी राजेन्द्र दुबे की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी सीओ ने थानेदार मथुरा राय को दी। सूचना मिलने के बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब शव की शिनाख्त हुई। राजेंद्र के परिवार वालों ने थाने पर शव रोकने की बात की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि सीओ और थानेदार में से किसी ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि को नहीं दी। इस पर दोनों लोगों को पूरे मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गई। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर एसपी ने थानेदार मथुरा राय को निलंबित कर दिया।
कोट
किसी भी बारात में अगर फायरिंग होती है तो उसके लिए सीधे क्षेत्र के एसओ जिम्मेदार होगें। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में सूचना नहीं देने के साथ कई कारण शामिल थे। इसके बाद एसओ को निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविशंकर छवि, एसपी देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें