बैतालपुर। भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन विभाग की ओर से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों में ब्लॉक मुख्यालय पर गेहूं का बीज वितरित किया गया।
इसके पूर्व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के खेतों की मिट्टी जांच की। आईडब्ल्यूएमपी के तृतीय योजनांतर्गत भूमि विकास विभाग ने बैतालपुर विकास खंड के 15 ग्राम सभाओं के 64 किसानों में नि:शुल्क गेहूं का बीज वितरित किया। भूमि संरक्षण अधिकारी एनके वर्मा ने कहा कि निम्न आय वर्ग के किसानों के फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
इससे उनके उत्पादन को बढ़ावा देकर ऊपर उठाया जा सके। कृषि विशेषज्ञ विपिन कुमार राय ने कहा कि किसान बुआई के पूर्व अपने खेतों के मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। इससे फसल उगाने में आसानी होगी। टेक्निकल एक्सपर्ट रामजी प्रसाद ने बीज प्राप्त करने वाले किसानों के खेतों के मिट्टी की जांच की।
मुफ्त बीज पाने वालों में दयाशंकर, ज्ञानदत्त, रामप्रसाद, हरिहर, नसीरुद्दीन, रामनरेश, रामबृक्ष, धर्मेंद्र, कोमल, नेबूलाल, संजय, केदार और रामजी सहित 64 किसान शामिल रहे।