रुद्रपुर। आजाद नगर वार्ड में जमीन के विवाद को लेकर दो पट्टीदाराें में मारपीट हुई। घटना में दोनाें पक्ष से तीन महिला समेत दस लोग घायल हो गए। घायलाें का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया।
नगर के आजाद नगर वार्ड में सुरेंद्र प्रसाद और मोतीलाल के परिवार के बीच एक मकान पर कब्जे को लेकर काफी दिनाें से विवाद चल रहा है। मामले में दोनाें तरफ से कई बार मारपीट हो चुकी है। शनिवार को एक पक्ष मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था कि दूसरा पक्ष मना करने लगा। कहासुनी के बाद दोनाें तरफ से लाठियां चटकने लगी। एक पक्ष के सुरेंद्र 45 वर्ष, लक्ष्मीना 42 वर्ष, पूनम 22 वर्ष, प्रमिला 18 वर्ष, चंदन, 14 साल और गोपाल 17 वर्ष का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के मोतीलाल 55 वर्ष, अनुराधा 20 वर्ष, कन्हैया 23 वर्ष, पवन 21 वर्ष और रवि 24 वर्ष घायल हो गए। मोतीलाल की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकाें ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले में पुलिस ने एक पक्ष के सुरेंद्र की तहरीर पर रवि प्रताप, पवन, कन्हैया और मोती और दूसरे पक्ष के कन्हैया की तहरीर पर सुरेंद्र, चंदन, गोविंद और गोपाल के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया।