फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन होंगे रुद्रपुर विधानसभा के 46 गांव

Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। देवरिया जिले में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 70 करोड़ की लागत से गांवों को रौशन किया जाएगा। रुद्रपुर के विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने योजना के द्वितीय फेज में देवरिया को दीपावली से पहले गांवों में उजाला फैलाने के लिए 70 करोड़ का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रुद्रपुर में प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य केंद्र सरकार की संस्था पावर ग्रिड कराएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में रुद्रपुर विधानसभा के 46 गांवों के 97 टोलों का विद्युतीकरण होना है। पावर ग्रिड परियोजना का टेंडर का कार्य पूरा करा चुका है। जल्दी ही इन गांवों में विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। रुद्रपुर में गांवों के विद्युतीकरण में 14 करोड़ खर्च किया जाएगा। दीपावली से पहले अधिकांश टोलों पर बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक साल के भीतर रुद्रपुर विधानसभा के आबाद पुरवे पर पोल और तार पहुंचाने का संकल्प लगभग पूरा हो चुका है। बाकी बचे गांवों का विद्युतीकरण विधायक निधि से करा दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि देवरिया जिले में बिजली की जर्जर व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र से अतिरिक्त प्रयास किया जा रहा है। इसी योजना के तहत विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता दोगुना की जाएगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के 50 गांवों के जर्जर तार भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें