फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सब स्टेशन की मेन आपूर्ति ठप

Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तेज हवा और बारिश से सलेमपुर को छोड़कर आठ सब स्टेशन की मेन आपूर्ति दो दिन से ठप हो गई है। इससे पांच लाख लोगों को बिजली नहीं नसीब हो रही है। मंगलवार को बारिश खुलने के बाद विद्युतकर्मी पेट्रोलिंग शुरू कर दिए। नगर और देहात क्षेत्र में विभाग के अनुसार 100 से अधिक विद्युत पोल टूटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

132 केवी उपकेन्द्र सलेमपुर से नौ सब स्टेशनों को दी जाती है। मेन तार पर पेड़ गिरने और तार टूटने के चलते रविवार की आधी रात से ही लार, भटनी, खुखुन्दू, कुण्डौली, सतरांव, भाटपाररानी, गजहड़वा और सलेमपुर की आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को काफी मेहनत के बाद सलेमपुर सब स्टेशन की आपूर्ति बहाल हो गई और टाउन फीडर दो घंटा चला भी। लेकिन अन्य सात सब स्टेशनों की आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली विभाग के अनुसार 100 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। सलेमपुर टाउन में टूटे तार और पोल को ठीक कराकर अपूर्ति शुरू कर दी गई। इस बाबत एसडीओ आलोक आनंद ने बताया कि सैकड़ों पोल टूटे हैं। फिलहाल, टाउन की आपूर्ति शुरू कराने सभी कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें