बघौचघाट। तरकुलवा कस्बे में एक युवती के हमले के शिकार वृद्ध ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने युवती पर हत्या का केस दर्ज कराया है। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। उधर, मंगलवार को पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार की रात तरकुलवा क्षेत्र के खैराट गांव निवासी भृगुराशन (65) के घर गांव की रहने वाली अनीता गई थी। किसी बात को लेकर भृगुराशन और अनीता के बीच विवाद हो गया। बात इतना बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अनीता की पिटाई से भृगुराशन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जुटे तो अनीता मौके से भाग निकली। घायल भृगुराशन को उपचार के लिए लोग जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने युवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को अनीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस हत्या की वजह नहीं बता पा रही है।
उधर, भृगुनाथ की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अनीता को तरकुलवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंची थी। युवती ने मृतक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।