फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सत्ता बदलो रैली’ में आएंगे अमित शाह

Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि स्व. रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि 18 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज पथरदेवा में मनाई जाएगी। इसे सत्ता बदलो रैली का नाम दिया गया है, जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/प्रदेश प्रभारी अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। मुजफ्फरनगर कांड में आजम खां के ऊपर आरोप लगे हैं। ऐसे ही आरोप राजा भैया पर लगे थे तो मंत्रिमंडल से हटना पड़ा था। आजम खां पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई न करना भेदभाव पूर्ण रवैया है। हिंदुओं के लिए कुछ और और मुसलमानों के लिए कुछ और। देवरिया लोकसभा से टिकट के सवाल पर कहा कि पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो लडूंगा। सलेमपुर से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे पंकज शेखर के उम्मीदवार होने के कयास के बीच पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठने के बाबत कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। टिकट देना भाजपा नेतृत्व का अधिकार है। चारों राज्यों के चुनाव होने के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होेंने कहा कि जिले में गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें