फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 मजिस्ट्रेटों की निगहबानी में जिला

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। जिले के 19 थाना क्षेत्रों में 61 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने स्वविवेक से निर्णय लेंगे और गंभीर स्थिति होने पर एएसपी और एडीएम को तत्काल सूचना देंगे। मजिस्ट्रेट 18 अक्टूबर तक उप निरीक्षक के साथ ड्यूटी करते रहेंगे। डीएम मणि प्रसाद मिश्र ने कहा है कि एसपी की ओर से विभाजित सेक्टर के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाती है। रविवार को दुर्गापूजा/विजय दशमी का मुख्य पर्व है। विजयदशमी से तीन दिन पूर्व से ही मूर्ति स्थलों के पास मेले सा दृश्य है। यह स्थिति मूर्ति विसर्जन के समय तक होती है। जिले के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों पर तैनात मजिस्ट्रेट अपने स्तर से मामूली विवादों व घटनाओं का निस्तारण करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के विशेषकर महिलाएं और बच्चे शहरों में दुर्गापूजा देखने आते हैं।
विज्ञापन

यहां महिलाओं से छेड़छाड़ व छिनैती की संभावना होती है। मूर्ति स्थलों और छविगृहों के पास भी भीड़ होती है। ऐसे स्थलों पर पुलिस पिकेट्स लगाने और पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए। गौरीबाजार में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए एक अधिकारी शनिवार को करीब ढाई बजे डीएम आवास पहुुंच गए और वाहन के लिए जानकारी करने लगे। उन्होंने बताया कि उनके विभाग के पास वाहन नहीं है ऐसे में वह क्षेत्र में निगरानी कैसे करेंगे। उन्हें जानकारी दी गई कि थाने पर जाइए और वहां संपर्क करिए, गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें