फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने एएनएम को किया निलंबित

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के गेट पर प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ ने लापरवाही करने वाली एएनएम को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच उन्होंने डिप्टी सीएमओ को दे दी है। बिहार के विजईपुर के सरकरही गांव निवासी मनोज की पत्नी मंजू देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। मंजू के भाई नागेंद्र दुबे ने एएनएम मालती देवी और उनके पुत्रों रत्नेश और मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। शाम चार बजे सीएमओ को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी को मौके पर भेजा। देर शाम को उन्होंने सीएमओ को सारी स्थिति बताया। डिप्टी सीएमओ की रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. एएन तिवारी ने बुधवार को एएनएम मालती देवी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. रामेश्वर सिंह को जांच दे दी है। सीएमओ का कहना है कि सूचना देर से मिली थी। इसके चलते मंगलवार को उसे निलंबित नहीं किया गया। डिप्टी सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को एएनएम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बहू ने सास को लाठियों से पीटा
गौरीबाजार/बैतालपुर। क्षेत्र के उधोपुर गांव में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना मंगलवार की रात की है। बहू घर में रखा नकदी समेत दो लाख का सामान अपने साथ समेट ले गई। घायल महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधोपुर गांव की रहनेे वाली एक विधवा वृद्ध महिला अपने बहू के साथ घर पर रहती है। उसका बेटा बाहर काम करता है। विधवा का आरोप है कि उसके घर एक युवक अक्सर आता जाता था। उसकी बहू उसे अपना रिश्तेदार बताती थी। मंगलवार की रात महिला ने बहू और युवक को एक साथ देख लिया। आरोप है कि घर में रखे लाठी से उसने प्रेमी के साथ मिलकर सास को जमकर पीटा। गांव के लोगों के साथ वह थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सामान लेने गया किशोर लापता
देवरिया। दुकान पर सामान लेने गया किशोर लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली थानाक्षेत्र के बांसपार बैदा गांव निवासी रामतपेश यादव का 11 वर्षीय बेटा जयनाथ यादव 17 जुलाई की शाम को मिट्टी का तेल खरीदने गया था। तभी से वह लापता हो गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत
कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कोन्हवलिया गांव निवासी इसरावती देवी घर के बगल में कुछ काम से गई थी। इसी बीच जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें