फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 50 हजार की चोरी

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मोहन रोड स्थित बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत पचास हजार रुपया चुरा लिया। सूचना के बाद कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। शहर के रहने वाले आेंकारनाथ अग्रवाल ने मोहन रोड पर एग्री केयर के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए। सुबह नौ बजे के करीब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था अंदर का सामान बिखरा था।
विज्ञापन

कैश बाक्स का ताला तोड़कर चोरों ने 42 हजार नगदी, तीन हजार के सिक्के समेत पचास हजार का सामान चुरा लिया। चोरी की जानकारी उन्हाेंने शहर कोतवाल रामअवतार यादव को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के लोगों ने एक बैठकर चोरी के खुलासे की बात कही। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर भगत, विनय प्रसाद, प्रेम भगत, पंकज अग्रवाल, जीवन लाल, अजय, मंटू, विवेक कमानी सहित कई लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें