फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल केयर सेंटर में मचाया हंगामा

Tue, 16 Jul 2013 05:32 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सिमकार्ड बंद होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सिविल लाइंस रोड पर स्थित वोडाफोन केयर सेंटर पर हंगामा कर किया। कर्मचारियों ने दुकान बंद कर किसी तरह मामले को शांत कराया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची कई।
विज्ञापन

विवाद सिम के कागजात जमा कराने को लेकर हुआ। बताया जाता है कि वोडाफोन ने 30 जून को अपने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर मैसेज भेजा था कि सभी उपभोक्ता आईडी और फोटो के साथ नजदीकी वोडाफोन केयर सेंटर/मिनी स्टोर पर जमा कर दी। करीब दस हजार उपभोक्ताओं ने कोई कागजात जमा नहीं किया। जुलाई में उनकी सेवा पर रोक लगा दी गई।
रोक लगते ही उपभोक्ता परेशान हो गए और कंपनी के मिनी स्टोर पहुंचने शुरू हो गए। पिछले पंद्रह दिनों से उपभोक्ताओं की भीड़ सिविल लाइंस रोड पर जुट रही थी। सैकड़ों लोग गर्मी में बाहर होकर फॉर्म जमा करते थे। सोमवार की सुबह ग्यारह बजे के करीब लोग लाइन में खड़े होकर फॉर्म जमा कर रहे थे। इसी बीच कुछ शरारतीतत्वों ने सेंटर पर हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट पर आमादा लोगों के भय से सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने दुकान का शटर गिरकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच विवाद करने वाले लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें